🏝️ आओ पक्षियों से कुछ सीखें 🏝️
- रात को कुछ नही खाते।
- रात को घूमते नही।
- अपने बच्चे को सही समय पर सिखाते हैं।
- ठूस ठूस के कभी नही खाते। आप ने कितने भी दाने डाले हों, थोड़ा खा के उड़ जायेंगे। साथ कुछ नही ले जाते।
- रात होते ही सो जायेंगे, सुबह जल्दी जाग जायेंगे, गाते चहकते उठेंगे।
- अपना आहार कभी नहीं बदलते।
- स्वयम्वर से जीवनसाथी चुनेंगे।
- अपने शरीर से सतत् काम लेते हैं। रात के सिवा आराम नही।
- बीमारी आई तो खाना छोड़ देंगे, तभी खायेंगे जब ठीक होंगे।
- अपने बच्चे को भरपूर प्यार देंगे।
- परिश्रम करने से हृदय,किडनी, लिवर के रोग नहीं होते।
- प्रकृति से उतना ही लेते हैं जितनी जरूरत है।
- अपना घर पर्यावरण अनुकूल बनाते हैं।
- अपनी भाषा छोड़कर दूसरों की बोली नहीं बोलते।
बहुत ही शिक्षाप्रद ! हम भी इनसे कुछ सीखें तो जीवन सरल, सुंदर व सफल हो जाए।